उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा के पीपल्दा विधानसभा में क्यों कहा देश में कांग्रेस समस्या और भाजपा समाधान
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0240-780x461.jpg)
संजय कुमार चौबीसा
कोटा / पीपल्दा, 16 नवम्बर। इटावा तेजाजी मैदान ग्राउंड में पीपल्दा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद गोचर व सांगोद प्रत्यशी हीरालाल नागर के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा की इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस को घेरा। योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस समस्या है। तो बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समाधान है। कांग्रेस ने ही जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू कर समस्या खड़ी की थी। नक्सलवाद और आतंकवाद भी कांग्रेस की खड़ी की हुई समस्या थी। जिसका समाधान आपने 9 वर्ष में बदलाव के तौर पर देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। आज किसी दुश्मन देश सीमा लांघने का दुस्साहस नहीं कर सकता। उसकी मांद में जाकर जवाब देने का काम हमारी सेना ने किया है।
राजस्थान में परिवर्तन की लहर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजस्थान में इस बार परिवर्तन होना तय है । हम वसुंधरा राजे के कार्यकाल से गहलोत सरकार की तुलना करें तो भाजपा की काम करने वाली सोच दिख जायेगी। भाजपा विकास को आगे बढ़ाने का काम करती है वही गहलोत के राज में प्रदेश में अपराध बढ़ते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने आपदा में दिया लोगों का साथ
योगी ने कहा कि देश व प्रदेश में कोरोना, प्राकृतिक आपदा और मुश्किल के समय कांग्रेसी गायब हो जाते हैं लेकिन कोटा के ही स्पीकर ओम बिरला ने आपदा के समय हमेशा खड़े रहते हैं उन्होंने यहां घर-घर राहत सामग्री व अन्य सहायता पंहुचाकर लोगों की दिन रात मदद की,नेता तो ऐसा ही होना चाहिये।