लोकल न्यूज़
लाडपुरा विधानसभा सेवा मंच के अध्यक्ष खेमचंद शाक्यवाल एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा को सदस्यता ली
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0399-780x470.jpg)
संजय कुमार चौबीसा
कोटा, 16 नवंबर। लाडपुरा विधानसभा सेवा मंच के अध्यक्ष और छावनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष खेमचंद शाक्यवाल एडवोकेट ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा को सदस्यता ली। शाक्यवाल 3 वर्ष से राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने सेवा मंच के माध्यम से काम किया है।
शाक्यवाल ने भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रामबाबू सोनी के नेतृत्व में अपने समर्थको के साथ भाजपा ज्वाइन की। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। मंच पर प्रमुख रूप से जिला प्रभारी संदीप जोशी, पूर्व पार्षद दिलीप शाक्यवाल, वाहिद मुल्तानी, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शर्मा, अनिल तिवारी, पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता नाथूलाल सुमने मौजूद थे।