देश

गहलोत सरकार PFI जैसा आतंकी संगठन को बढ़ावा दे रही, पेपर लीक करने वाले सभी जेल जाएंगे- नरेंद्र मोदी

Sanjay Chobisa, 21 Nov 2023
कोटा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा का आयोजन हुआ। सभा में मोदी करीब 1:30 बजे दशहरा ग्राउंड पहुंचे। उनके साथ मंच पर भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा, कल्पना देवी, चंद्रकांता मेघवाल, मदन दिलावर, अशोक डोगरा, हीरालाल नागर, प्रहलाद गुंजल मंचासीन रहे। नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले सभी भाजपा प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जन समूह को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा। नरेंद्र मोदी के सभा में पहुंचते ही अपार जन समूह मोदी मोदी के नारे लगाने लग। मोदी ने सभी जनसमूह का अभिवादन कर मंच से संबोधित किया।

मोदी ने राजस्थान में पेपर लीक के मामले में कहा कि कांग्रेस ने पेपर बेचकर अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया, प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर पेपर लीक कर कांग्रेस के जिन मंत्रियों ने लॉकर भरे हैं उसका लॉकर टूटेगा और आरोपी जेल में होंगे। कांग्रेस और उनके मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। यहां पर महिला अपराध काफी बढ़े हैं। भ्रष्टाचार की सीमा कांग्रेस सरकार पर कर चुकी है। लोग कांग्रेस से मुक्त देश चाहते है और राजस्थान को भी कांग्रेस मुक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कोटा क्षेत्र के मुद्दे उठाते हुए यहां के स्थानीय मंत्री और प्रदेश सरकार पर निशाना सधा। कोटा के चंबल रिवरफ्रंट में घंटा खोलने के दौरान हुए हादसे के शिकार हुए इंजीनियर देवेन्द्र आर्य का भी जिक्र किया। उन्होंने कोटा में एयरपोर्ट मामले में कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आती है तो कोटा में एयरपोर्ट खोलने की मोदी की गारंटी है। देश में पीएफआर्ई पर प्रतिबंध के बावजूद कोटा में पीएफआई के जुलूस पुलिस सुरक्षा में निकाले जाते है और हनुमान जयंती व अन्य पर्व पर निकालने जाने वाले जुलूस पर सरकार प्रतिबंध लगा देती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र देश में सभी गरीब लोगों को पक्का मकान देने का प्रयास कर रहा है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस शासन में इस योजना को आगे नहीं बढऩे दिया। अगर राजस्थान में सरकार आती है तो सभी गरीब परिवारों के पक्के मकान होंगे यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास वाली गाड़ी गारंटी वाली गाड़ी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button