राजनीति

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा के कोटा आगमन पर भव्य स्वागत

महिलाओं की आवाज बदलेगा रिवाज - नीटा डिसूजा

संजय कुमार चौबीसा

कोटा : 03 नवम्बर।  महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीटा डिसूजा के कोटा आगमन पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम के निर्देश पर महिला कांग्रेस कोटा जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ढ़ोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ 51 किलो का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा रही व कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने की।

मुख्य अतिथि नीटा डिसूजा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर ढाणी ढाणी जाकर महिलाओं को समझाना है महिला वर्ग के लिए मुख्यमंत्री ने जो राहत योजनाए दी है वे अतुलनीय है कोई महिला इन राहत कार्यो से वंचित न रह जाये ऐसा हमे प्रयास करना है हम महिलाओं में वो ताकत है कि हम राजस्थान में जो रिवाज है सरकार बदलने का उस रिवाज को बदल देवे और राजस्थान में वापस कांग्रेस सरकर आए ऐसा प्रयास करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राखी गौतम ने अपने संबोधन में कहा की मातृशक्ति को एक करने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली हमारी आदर्श राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा का आभार व्यक्त करती हूँ कि वे अपने व्यस्ततम कार्यक्रमो में से समय निकालकर आज हम सबको अपना मार्गदर्शन देने हमारे बीच पहुँची हैं गौतम ने कहा कि आपके प्रयासों से राजनीति में महिलाओं के लिए जो रास्ते खुले हैं उसके लिए हम सब आभारी हैं।

शालिनी गौतम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की महिला शक्ति आज एक हुई है आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है पुरुषों के साथ चल रही है राजस्थान में महिलाओं के लिए जो योजनाएं राज्य सरकार ने दी है ऐसा किसी सरकार ने कभी नही किया न महिलाओं के लिए ऐसा सोचा हम सब मिलकर इस सरकार को रिपीट करवाए ऐसा हमारा संकल्प हो उन्होंने राखी गौतम के लिए कहा कि इनके लिए जितना कहूं उतना कम है कोटा में कांग्रेस की विचारधारा कांग्रेस पार्टी की भावना को हर घर तक पहुचाने का कार्य आपने किया है यहाँ बैठी महिला शक्ति के अधिकारों के लिए लड़ना हो या आम आदमी की कोई समस्या हो आप सभी के लिए हमेशा समस्या का समाधान लेकर खड़ी हुई हैं कोटा दक्षिण जो बीजेपी का गढ़ था वहां आज बीजेपी वाले आपके डर से घबराए हुए हैं क्योंकि आपने हर घर मे पहुच बनाई है। आम जन के दिलो में जगह बनाई है महिला सशक्तिकरण में आप द्वारा किया हर कार्य कोटा की जनता के दिल मे है। मंच संचालन प्रदेश महासचिव प्रियंका नंदवाना ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पूनम गोयल,पार्षद शमा मिर्जा, इति शर्मा, सुमन पेशवानी, सलीना शेरी,पिंकी प्रजापति,अमोलक देवी, सपना बुर्ट, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रबेल मीणा, बूंदी जिलाध्यक्ष मीनाक्षी व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष कांति गुर्जर, लाड वर्मा,शार्लेट शेमु, प्रदेश महासचिव मालती शर्मा,माया जैन के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button