राजनीति

बाबासाहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर, भाजपा कोटा शहर ने प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर , दीपदान किये

संजय कुमार

कोटा 13 अप्रैल। संविधान निर्माता बाबासाहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में भाजपाईयों ने नयापुरा स्थित डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर दीपदान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर नरवाल ने बताया की 14 अप्रेल प्रातः 10 बजे स्पीकर ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा नयापुरा अदालत के बाहर स्थित डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की जायेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित जनप्रतिनिधि व कोटा शहर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें।

आज पुर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर नरवाल, सहसंयोजक देवेन्द्र राही, नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा, लक्ष्मण सिंह खींचीं, रितेश चित्तौडा, आशा चतुर्वेदी, विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक गोपाल चैबे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, अनिता अकोदिया, सहित भाजपा पदाधिकारियों ने दीपदान किये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button