देश

इस दीपावली आओ मिलकर एक प्यार का दीपक अपनों के दिलों में जलाएं… भेजें प्यार भरे संदेश जिससे दिन बन जाए उनका खास

Sanjay Chobisa, 10 Nov 2023

Happy Diwali 2023 Wishes: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व में से एक है।  लोग पूरे सालभर से त्योहार का इंतजार करते हैं। दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।  इस दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है. इस दिन प्रभु श्री राम रावण का अंत कर अयोध्या वापस लौटे थे। दीपों का पर्व दीपावली रौनक और खुशी का त्योहार है। चारों ओर जगमगाते दीए इंसान के अंदर उमंग और जोश भर देते हैं। ये पर्व है आपसी प्रेम और भरोसे का, इस दिन को आप और सुंदर बना सकते हैं, अपनों को ये प्रेम भरे संदेश भेजकर।

दीपावली संदेश
ईश्वर करे आपके घर नई खुशियां आएं और आप उन्नति करें, हैप्पी दिवाली दोस्तों।

दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाये खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार.

आप और आपके परिवार को रोशनी का पर्व मुबारक हो, हैप्पी दिवाली 2023।

आपके घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे और आप बहुत ज्यादा खुश और सेहतमंद रहें।

पूजा की थाली, रसोई में पकवान,
आंगन में दिया, खुशियां हो हजार,
हाथों में फुलझड़ियां, रोशन हो जहान,
अच्‍छे से मनाइये, दीवाली का त्योहार

एक दीपक प्यार का और एक भरोसे का, हैप्पी दिवाली 2023।

जगमग रोशनी की तरह आपका जीवन भी जगमगाता रहे, शुभ दीपावली 2023।

दिवाली के दीए रोशन करें आपका घर द्वार,
सफलता चूमें आपके कदम बारम्बार,
इसी शुभकामना के साथ मनाएं आप दिवाली का त्योहार.

दीयों की चमक और मंत्रों का साथ आपको सुखी औकर संपन्न बनाएं, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह दिवाली आपके जीवन में रोशनी और खुशियाँ लाए। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योती नमोऽस्तुते ।।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीप का पर्व आपके जीवन को पूरी तरह से रौशन कर दे। ईश्वर करे आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। हैप्पी दिवाली।

आपकी दिवाली आशीर्वाद, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भरी हो। इस विशेष अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ!

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
सोने चांदी से भर जाए आपका घर बार
जीवन में आयें खुशियां अपार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

दीपक की तरह आपका नाम भी चारों दिशाओं को रौशन करे, आप स्वस्थ और खुश रहें, शुभ दीपावली सभी को।

यह दिवाली सबके जीवन को रौशन कर दे। हैप्पी दिवाली 2023 के लिए ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएँ।

नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,
दीपावली के पावन पर्व पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले.

हम अंधकार और अज्ञान पर जीत का जश्न मनाते हैं, यह दिवाली आपके जीवन को खुशियां भर दें। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां लक्ष्मी आपके घर आएं और प्रेम और धन की वर्षा कराएं, ये ही ऊपर वाले से प्रार्थना है। शुभ दीपावली 2023।

इस दिवाली आपकी सार समस्याएं दूर हों और आप सुखी और सेहतमंद हों, हैप्पी दिवाली।

प्रतिदिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार से बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा अपार धन की बौछार
ऐसा हो आपका दिवाली का त्यौहार
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

सभी को मुबारक हो रोशनी का त्योहार, हैप्पी दिवाली सबको।

सुनते हैं जब प्यार हो तो दिए जल उठते हैं, हैप्पी दिवाली डियर।इस दिवाली पर प्यार भरी असीम शुभकामनाएं। आपकी दिवाली शांतिपूर्ण और समृद्ध हो।

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं सुरेश्वरी ।
हरी प्रिये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं दयानिधे ।।
दिवाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।

हैप्पी दिवाली दोस्तों, आप खुश रहें और चमकते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button