राजनीति

बीजेपी एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लाडपुरा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव?

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 2 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा में पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खेमचंद शाक्यवाल लाडपुरा से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। शाक्यवाल ने गुरुवार को छावनी रामचंद्रपुरा में कार्यालय उद्घाटन करते हुए पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लाडपुरा क्षेत्र में दोनों ही पार्टियों से कईं विधायक बने हैं, लेकिन लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ता चला गया। लाडपुरा क्षेत्र में स्मृति वन का उद्घाटन होते-होते रुक गया और वह बदहाल स्थिति में चला गया। नॉर्दर्न बाईपास का काम अधूरा पड़ा है। जबकि कोटा उत्तर- दक्षिण क्षेत्र में ही विकास के सारे काम कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से जनता के बीच रहकर सेवा के कार्य किए हैं। अब जनता ही चुनाव लड़ना चाहती है। लाडपुरा को अब बाहरी प्रत्याशी मंजूर नहीं है। जो लोग जनता के बीच नहीं है, उन्हें पार्टियां टिकट देकर चुनाव लड़ा रही हैं। ऐसे में जनता अब खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। जनता दोनों ही पार्टियों को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हम बेमिसाल 30 वर्ष के नारे के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने बताया 4 नवंबर को विधानसभा का नामांकन दाखिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि खेमचंद शाक्यवाल लाडपुरा विधानसभा सेवा मंच के माध्यम से विभिन्न सेवाकार्य करते आए हैं। पिछले दिनों “समाधान आपके द्वार” यात्रा निकालकर उन्होंने घर-घर जाकर समस्याएं ली और उनके समाधान के लिए प्रयास किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button