देश

बारां जिले के कवाई की बेटी नीति ने लंदन में मुख्यमंत्री भजनलाल व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का किया स्वागत

प्रमुख संवाद

बारां 18 अक्टूबर।  बारां जिले के कवाई की बेटी नीति ने लंदन में मुख्यमंत्री भजनलाल व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया। नीति शर्मा भारतीय दूतावास लंदन में कार्यरत हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लंदन दौरे पर ब्रिटिश पार्लियामेंट और सेंट जेम्स कोर्ट ताज होटल में भारतीय मूल के सांसदों के साथ बैठक की। उन्होंने राजस्थान में इंग्लैंड की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए सहयोग की अपील की और 9,10,11 दिसंबर को ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 2024’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री जर्मनी से लंदन पहुंचे हैं।16 से 19 अक्टूबर तक लंदन यात्रा पर है। बारां जिले के कवाई कस्बे के बृज मोहन शर्मा जादूगर की बेटी नीति शर्मा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। नीति शर्मा भारतीय दूतावास लंदन में कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!