Uncategorized

सहरोल तलहटी गांव में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा

प्रमुख संवाद

बारां /शाहबाद,10 मई। शाहबाद उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को माहौल धार्मिक रहा। ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया है। सहरोल तलहटी गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा से पहले अभिषेक हवन पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साथ ही ब्राह्मण समाज बंधुओं द्वारा सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सीतल भार्गव, रामस्वरूप शर्मा, रामसेवक, राकेश होड़ी, अरविंद शर्मा, राजकुमार भटेले, अनिल भार्गव, पुनम शर्मा, देवकी शर्मा, रुनझुन शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि क्षेत्र के सैंकड़ों ब्राम्हण लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button