शहर में हुआ बड़ा हादसा, शिवरात्रि के जुलूस में करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे
![](https://pramukhsamvad.live/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240308_152154-780x470.jpg)
संजय कुमार
कोटा, 8 मार्च। कुल्हाड़ी के काली बस्ती में शिवरात्रि के उपलक्ष में सुबह निकल जा रही शोभायात्रा के दौरान लगभग एक दर्जन बच्चे करंट की चपेट में आ गए, इनमें से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया जबकि और एक बच्चा 50% तक ही झुलसा जबकि अन्य 12 बच्चे मामुली रूप से झूलसे हैं। सभी बच्चों का उपचार एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के हादसे की जानकारी ली। इस पर प्रशासन के आला अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 12:00 शिवरात्रि के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली जा रही थी इसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। एक बच्चे के हाथ में झंडा लगाने के लिए करीब 20 – 25 फीट लंबा पाइप था। बच्चे द्वारा पाइप को ऊंचा करने से वह पाइप ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने उसे बचाया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए, देखते ही देखते एक के बाद एक 14 बच्चे करंट की चपेट में आ गए। इसी दौरान शोभायात्रा में अफरा तफरी मच गई। परिवार वह शोभा यात्रा में उपस्थित लोग बच्चों को लेकर तुरंत एमबीएस अस्पताल लाये जहां पर इनका उपचार चल रहा है।
.