लोकल न्यूज़

जैन सोशल ग्रुप अतिवीर का होली मिलन समारोह संपन्न,  सदस्यों ने देश निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ

संजय कुमार

कोटा, 29 मार्च। जैन सोशल ग्रुप अतिवीर द्वारा कुन्हाड़ी फार्म हाउस में रंगोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष निकुंज जैन ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रुप  के 100 से अधिक दम्पति सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने दिनभर रंगोत्सव का आनंद लिया और सामूहिक रूप से मतदान के लिए शपथ भी ली। सचिव शुभम लुहाडिया व कोषाध्यक्ष कमल गोधा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेश चांदवाड तथा राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे के जैन व उमेश अजमेरा,संस्थापक अध्यक्ष महावीर शाह सहित ग्रुप के दम्पति सदस्य उपस्थित रहे।

निकुंज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अति.महा. सचिव जे के जैन ने सभी को शपथ ग्रहण करवाई। जे के जैन अपने उद्बोधन में देश व समाज को उन्नति के द्वार पर ले जाने के लिए लोकतंत्र की हवन में अपनी वोटरूपी आहुति का आव्हान किया। उन्होंने मतदान की शपथ के साथ हमारे सगे—सम्बंधी,आसपडोस व परिचितों को मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र में उन्हे ही प्रश्न  पूछने का हक होता है जो मतदान में भागीदार होते है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में निकुंज जैन ने कहा कि अतिवीर ग्रुप अपने जनसेवा के लिए जाना जाता है इस क्रम को इस वर्ष भी आगे बढ़ाया जाएगा। राजकीय स्कूल में स्टेशनरी,पाठ्य सामग्री व स्वेटर सहित जरूरत की वस्तुओं को ग्रुप उपलब्ध कराएगा,निर्धन रोगियों के लिए ग्रुप हमदर्द बनेगा और उन्हे आर्थिक सहायता भी पहुचाएगा।

देर तक जमा रंगोत्सव का रंग
कार्यक्रम संयोजक अशोक अल्का जैन व विनोद मीना जैन ने बताया कि होली के रंग में उत्सव व उमंग के साथ जैन सोशल ग्रुप अतिवीर ने अपना रंगोत्सव मनाया। कार्यक्रम का संचालन तृशा ने किया। सदस्यों ने एक दूसरे को प्रेम व स्नेह की गुलाल व अबीर लगाई। होले के गीत पर अलग—अलग टोली बनाकर लोगों ने जमकर नृत्य किया। फूल व गुलाल से पूरा प्रांगण आच्छादित था,सदस्यों ने फूलों की होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दी। ग्रुप की प्रथम महिला वर्षा पाटनी ने बताया कि इस अवसर होली से जुड़े कई खेल भी दम्पति सदस्यों ने खेले और विजेताओं को पारितोषिक भी वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button