टॉप न्यूज़

पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास बने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम लोकपाल

Sanjay Chobisa, 29 Feb.

बीकानेर, 29 फरवरी, विख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय कें प्रबंधन मंडल की अनुशंसा पर कुलसचिव द्वारा आदेश जारी कर व्यास को लोकपाल पद पर नियुक्त किया गया हैं। नरसिंह दास राजस्थान न्यायिक सेवा के सेवानिवृत वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। व्यास की लोकपाल के पद पर नियुक्ति पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पहले हो के लिए नियुक्त किया गया है। आदेशानुसार लोकपाल के कार्यकरण विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम 2023 के प्रावधान के अनुसार होगें।

लोकपाल एवं पूर्व वरिष्ठ न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास ने अपने न्यायिक सेंवाकाल में दर्ज की है असंख्य उपलब्धियां

एक जुलाई 1960 को बीकानेर शहर में जन्मे व्यास ने 23 अप्रैल 1990 को हनुमानगढ़ में बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्वाइन किया था। राजस्थान न्यायिक सेवा में श्री व्यास आरजेएस मैरिट मे प्रदेश में तृतीय स्थान पर थे। व्यास ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ,एसीडी जज उदयपुर, विशिष्ट न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के पदों पर अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की हैं। चार सितम्बर 2015 को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर के पद पर पदस्थापित हुए। व्यास ने 17 अप्रैल 2018 को जोधपुर महानगर जिला न्यायाधीश का पदभार संभाला था। राजसंमद एवं श्रीगंगानगर में भी बतौर जिला जज सेवाएं दी। न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने 25 स्थानों पर लगभग 30 साल विभिन्न पदों पर कार्य किया। व्यास का झुकाव विधि शिक्षा की और रहा और विधि सम्बंधित अनेक डिग्रियां प्राप्त की। श्री व्यास राजस्थान के पहले जिला न्यायाधीश हैं, जिन्होंने 01 अप्रैल 2003 से कर्मचारियों को शेट्टी कमीशन की सिफारिशों के अनुरूप लाभ दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button