लोकल न्यूज़

नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा पशु मेले की जमीन कम दाम में देने का मामला, पार्षदों ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

संजय कुमार

कोटा, 30 जनवरी। कोटा दक्षिण नगर निगम के पार्षदों ने  निगम आयुक्त सरिता सिंह के कार्यालय के बाहर धरना देकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन पवन मीणा, इसरार मोहम्मद, ऐश्वर्या श्रृंगी, दीपक कुमार, शिवांगी सोनी, सुमन, शाहिना मिर्जा, तबस्सुम मिर्जा, जितेंद्र सिंह, लेखराज योगी, मनोज, दिलीप अरोड़ा, पीडी गुप्ता आदि पार्षदों की तरफ से एक संयुक्त रूप से दिया गया। पार्षदों ने निगम महापौर राजीव अग्रवाल और आयुक्त सरिता सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

ज्ञापन में पार्षदों द्वारा आरोप लगाया कि नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा पशु मेले के स्थान पर आम जन के मनोरंजन के लिए ट्रेड फेयर आयोजन हेतु रियायती दर पर अनुमति दी गई है। उक्त रियायती अनुमति निगम को शुद्ध रूप से राजस्व का नुकसान हो रहा है। फर्म द्वारा अपने आवेदन पर जनता के मनोरंजन का हवाला देते हुए आवेदन किया गया था, जिस पर निगम प्रशासन द्वार रियायती दर निगम की भूमि पर ट्रेड फेयर आयोजन की अनुमति जारी की गयी। लेकिन फर्म द्वारा आम जनता के मनोरंजन को छोडते हुए उक्त ट्रेड फेयर में व्यावसायिकता दर्शाते हुए प्रवेश पर ही राशि रूपये 100/- प्रति व्यक्ति के हिसाब से वसूली की जा रही है, साथ ही वाहन पार्किंग में भी अवैध रूप से दुगुनी-तिगुनी राशि वसूली जा रही है, जबकि निगम प्रशासन द्वारा ट्रेड फेयर हेतु रियायती दर पर निगम भूमि पर आयोजन की स्वकृति जारी की गई है। फर्म द्वारा उक्त आवेदन ट्रेड फेयर के लिए किया गया था, परन्तु मेले में ट्रेड फेयर जैसी कही भी स्थिति नहीं है।

धरने पर बैठे पार्षदों ने आयुक्त से मांग करी की रियायती दर की अनुमति में हुए भ्रष्टाचार एवं फर्म द्वारा की जा रही अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच करवा कर  दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही हो और राजस्व के नुकसान की वसूली करी जाए।

बाइट – ईसरार मोहम्मद, पार्षद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button