लोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में कोटा से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

संजय कुमार चौबीसा

कोटा 14 दिसंबर। 15 दिसंबर राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोटा शहर से जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बसों, निजी वाहनों एवं ट्रेन के माध्यम से जयपुर जाएंगे।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष के साथ तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री चंद्र शेखर नरवाल ने किया धन्यवाद उपाध्यक्ष रितेश चितौडा ने दिया।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष उल्लास है।

15 दिसंबर को सुबह 7.00 बजे मंडल स्तर पर बसों के माध्यम से, निजी वाहनों से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए जाएंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, रितेश चित्तौड़ा, देवेंद्र राही, जिला मंत्री राजेंद्र अग्रवाल, हरिहर गौतम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, स्टेशन मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, नयापुरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, रेलवे कोलोनी मण्डल अध्यक्ष महेंद्र निर्भय, रामपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कुन्हाड़ी मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह कानावत, दादाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हाड़ा, महावीर नगर मण्डल अध्यक्ष संजय निझावन, विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सोनी, गणेश नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मेहरा, छावनी मंडल संयोजक भूपेंद्र भाया, बोरखेड़ा मंडल संयोजक पंकज वात्स्य, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button