लोकल न्यूज़

मनोज पुरी बने तीसरी बार कोटा अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष, कहा हाई कोर्ट बेंच के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 9 दिसम्बर। अभिभाषक परिषद कोटा के वर्ष 2023-24 चुनाव के लिए मतगणना शनिवार देर शाम संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर मनोजपुरी विजयी घोषित हुए। महासचिव पद पर अजय श्रृंगी व उपाध्यक्ष पद पर श्याम मनोहर चौधरी ने जीत दर्ज की। चुनाव संचालन समिति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मनोजपुरी 200 मतों से जीते। पुरी को 878 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी आशीष माहेश्वरी को 677 मत मले। तीसरे नम्बर पर नरेन्द्र नारायण शर्मा रहे। इन्हें 83 मत मिले। मत 20 अवैध पड़े।

महासचिव पद पर अजय शृंगी 236 मतों से जीते। श्रृंगी को 728 मत मिले, प्रतिद्वंदी अमर सिंह नरूका को 492 मत मिले। अन्य वनवारी लाल गौतम को 400 तथा वैभव शर्मा को 4 मत प्राप्त हुए। अवैध मत 35 रहे।

उपाध्यक्ष पद पर श्याम मनोहर चौधरी 54 मतों से जीते। चौधरी को 771 मत मिले। प्रतिद्वंदी दीपक शर्मा को 717 मत मिले। तीसरे नम्बर पर सतीश कुमार शर्मा रहे। इन्हें 98 मत मिले। अवैध मत 73 रहे।

बाइट – मनोज पुरी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष

संयुक्त सचिव पद पर कुंज बिहारी नागर, पुस्तकालय सचिव पद पर भावना जैन, अर्थ सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्यों पद पर अमित कुमार, अक्षत पार्थ, ओम प्रकाश शाक्यवाल, दुर्लभ चौहान, प्रमोद, रुचि शर्मा, लोकेश व्यास, ममता वर्मा, हरीश कुमार गौतम ने जीत दर्ज की।

सहायक चुनाव अधिकारी मुकुट बिहारी पर्यटक ने बताया कि मतगणना समिति के अधिकारी संजीव कुमार जैन रघुनंदन गौतम व भारत सिंह आर्सेल के निर्देशन में हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button