राजनीति

कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोटा कांग्रेस कार्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन

संजय कुमार चौबीसा

कोटा, 28 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कांग्रेस  की उपलब्धियां को बताया गया।

कार्यलय में स्थापना दिवस के मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे में 72 सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी स्थापना की थी जिसके संस्थापक डॉ ए.ओ.ह्यूम थे। कांग्रेस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष व्यमेश चंद बनर्जी को बनाया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तमाम स्वतंत्रता सेनानियो महात्मा गांधी सहित तमाम स्वतंत्रता सैनानियों  ने अपनी जाने गवाकर देश को आजादी दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी तथा अपनी कुर्बानिया देकर देश को आजादी दिलायी देश आजाद होने पर प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहलाल नेहरू ने देश को अखंड बनाकर देश का नवनिर्माण कर देश को नई दिशा दी इसके बाद देश की एकता,अखंडता बनाये रखने के स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी,राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते देश सेवा करते-2 अपने प्राणों की आहुति दी त्यागी ने कहा 138 वर्ष पुरानी पार्टी जिसने देश को आजादी दिलायी उस पार्टी को भाजपा की सरकारे मुक्त करने का सपना देख रही है वह कभी पूरा नही होगा।त्यागी ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात मोदी सरकार ने बिगाड़ रखे है देश में भय का माहौल है मोदी सरकार आपस में भाईचारा, शांति सदभाव खराब करने का काम कर रहे है खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है मोदी सरकार की गलत नीति के चलते देश में मंहगाई आसमान छू रही है आमजन त्रस्त है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 14 जनवरी मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे है  त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओ को इन सांप्रदायिक शक्तियो से डटकर मुकाबला करने के लिये आव्हान किया।

देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने गोष्ठी में पधारे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा  कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की सेवा की है पार्टी का सत्ता हथियाने का मोह नही रहा कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है लेकिन भाजपा की सरकारो ने देश को ताड़ने का काम किया उनका मकसद सत्ता हथियाकर आम जन को परेशान कर उनको भ्रमित करने का काम किया।

उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के नेता डॉ विजय सोनी ने बताया कि स्थापना दिवस गोष्ठी कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व पीसीसी सचिव शिवकान्त नंदवाना,उपाध्यक्ष जगदीश ठाड़ा,उपमहापौर पवन मीणा,शोनू कुरैशी ,डॉ विजय सोनी,संजय यादव,युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू,हिमांशू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ललित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर, उर्मिला शर्मा, अमोलक देवी, मालती शर्मा, हेमंत चतुर्वेदी विजय गुप्ता, दिनेश खटीक, शिक्षक नेता श्याम सुंदर शर्मा, मंजू चैधरी, पूनम कवर, चेतन सोलंकी, आदी कई पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित रहे।  संचालन संगठन महामंत्री राधेश्याम वर्मा ने किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button