लोकल न्यूज़

राजस्थान ने भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, जिलाध्यक्ष सोनी ने कार्यकर्तांओं व आमजन का साधुवाद ज्ञापित किया

संजय कुमार चौबीसा

25 नवंबर 2023। कोटा शहर में सम्पन्न विधानसभा चुनाव 2023 को हुये मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी सहित जिला पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहां की पूरे राजस्थान में मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव 2023 में लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर, अधिक से अधिक संख्या में मतदान किया है। कोटा शहर में भी विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन में भारी उत्साह दिखा। आमजन ने उत्साहपूर्वक मतदान किया है। आमजन राजस्थान में बदलाव चाहता हैं व आमजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में अपना विश्वास जताया है। कोटा शहर की सभी विधानसभा क्षैत्र में भाजपा की विजय होगी।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी कडी मेहनत के साथ चुनाव में लगने व भारी मतदान करवाने के लिये साधुवाद ज्ञापित किया।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहां की कोटा शहर की कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, व लाडपुरा विधानसभा बडे अन्तर से भारतीय जनता पार्टी विजय होगी। व राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भाजपा कंट्रोल रूम पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, कोटा उत्तर विधानसभा संयोजक रितेश चित्तौडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, जिला महामंत्री अमित उराडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, जिला महामंत्री मुजाहिद अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा, रामपुरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री गोपाल कृष्ण सोनी, सहित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button