राजनीतिराजस्थान

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज जिले के दौरे पर

सीसवाली, बारां, किशनगंज व छीपाबड़ौद में सभा को संबोधित करेंगी

लेखराज शर्मा 8 नवंबर 2023

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बारां जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर सभाओं को संबोधित करेंगी। उनके साथ सांसद दुष्यंतसिंह भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा मीडिया विभाग के संभाग सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे सीसवाली में बुधवार को सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचकर अंता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरलाल मीणा के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगी, उसके पश्चात सड़क मार्ग से बारां पहुंचेगी। बारां शहर के अस्पताल मार्ग स्थित सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला में दोपहर 1 बजे बारां-अटरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। जिसके बाद किशनगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ललित मीणा के समर्थन में 3 बजे किशनगंज स्थित भारत माता कॉलेज पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। इसी क्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री राजे यहां से शाम 5 बजे छीपाबड़ौद पहुंचेगी। जहां वे छबड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रताप सिंह सिंघवी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button