राजस्थानलोकल न्यूज़

कांग्रेसजनों ने किया चाचा नेहरू को याद,

नेहरू पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लेखराज शर्मा 14 नवंबर 2023

बारां स्वतंत्र भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा उन्हें याद किया तथा सब्जीमण्डी स्थित नेहरू पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चाचा नेहरू अमर रहे के नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते हैं। जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे किसी भी समाज की मूल नींव होते हैं, इसलिए उनका पालन-पोषण उपयुक्त वातावरण में किया जाना चाहिए और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को सर्वसम्मति से देश का प्रधानमंत्री चुना गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। इनके माता जी का नाम स्वरूपरानी नेहरु और पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरु था। पंडित मोतीलाल पेशे से बैरिस्टर थे। वहीं, पंडित नेहरू की धर्मपत्नी का नाम कमला नेहरु था। इनकी एक बेटी इंदिरा गांधी थी, जो लाल बहादुर शास्त्री जी की उत्तराधिकारी बनी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। नेहरू जयन्ती कार्यक्रम दौरान भारत भूषण सक्सेना, सेवादल जिलाध्यक्ष षिवषंकर यादव, अर्ध घुमन्तु प्रकोष्ठ के सुरेष भाण्ड, वार्ड पार्षद यषवंत यादव, महावीर बंजारा, कुषलपाल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, कुलदीप भूलाहेडी, आसाराम बैरवा, जुगनू पठान, गोपाल भाण्ड, रहीम भाई, नीलाभ दिनकर आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button