राजस्थानलोकल न्यूज़

जिले में 79.95 प्रतिशत रहा औसत मतदान

विधानसभा चुनाव 2023

लेखराज शर्मा 26 नवंबर 2023

बारां विधानसभा चुनाव में बारां जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों मंे शनिवार को औसत मतदान 79.95 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता केे अनुसार विधानसभा क्षेत्र अंता में 80.35, किशनगंज में 81.59, बारां-अटरू में 77.41 तथा छबड़ा में 80.53 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वाधिक मतदान छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हांडीखेडा में 96.75 प्रतिशत दर्ज किया गया। विधानसभा क्षेत्र अंता मेें सर्वाधिक मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चहेडिया में 95.3, किशनगंज में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया के रूम नम्बर 1 पर 92.23, बारां-अटरू में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंवरपुरा में 92.48 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत अंता के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 50.49, किशनगंज के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंधाकुर्द में 56.48, बारां-अटरू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विद्या कॉलोनी बारां में 57.70 और छबड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीलखेडा में रहा। विधानसभा क्षेत्र अंता में कुल 2 लाख 16 हजार 989 कुल मतदाताआंे में से 1 लाख 74 हजार 348 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 91887 पुरूष व 82459 महिला मतदाता व 2 ट्रांसजेंडर हैं। किशनगंज में कुल 2 लाख 31 हजार 652 मतदाताओं में से 1 लाख 89 हजार 006 मतदाआंे ने वोट डाले। जिनमें 99 हजार 492 पुरूष व 89 हजार 512 महिला मतदाता व 2 ट्रांसजेंडर हैं। बारां-अटरू में 2 लाख 40 हजार 932 मतदाताओं में से 1 लाख 86 हजार 497 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इनमें 98 हजार 578 पुरूष व 87 हजार 916 महिला मतदाता व 3 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। छबड़ा मंे कुल 2 लाख 44 हजार 531 मतदाताआंे में से 1 लाख 96 हजार 920 मतदाताआंे ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 1 लाख 5 हजार 332 पुरूष व 91 हजार 588 महिला मतदाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button