राजस्थान

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राणशक्ति : प्रो.अंबरीष शरण विद्यार्थी, कुलपति

संजय कुमार चौबीसा

बीकानेर, 26 नवम्बर 2023, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कार्मिकों द्वारा माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा निर्देशित संविधान की उद्देशिका एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया गया। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में विशेषाधिकारी प्राचार्य अभिषेक पुरोहित द्वारा सभी को शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो.अंबरीष शरण विधार्थी द्वारा सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएँं प्रदान की गई। उन्होंने अपने संदेश में कहा की संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है। संविधान के रचनाकारों द्वारा कठोर परिश्रम और महान विचारों की व्यापकता से एक लोक कल्याणकारी संविधान की मजबूत संरचना संभव हुई हैं। यह संविधान दिवस हम सब के लिए भारत के संविधान में निहित सच्चे आदर्शों, सुदृढ़ सिद्धान्तों और पवित्र कर्तव्यों के बोध को स्मरण करने का दिन है। जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए एक प्रकाश स्तंभ है। इसकी रौशनी में हमारा राष्ट्र और नागरिक भारत के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। संविधान दिवस के इस अवसर प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित कर्तव्यों का बोध और आचरण करना होगा। संविधान निर्माताओं की इस भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संविधान के मूल्यों और इसमें निहित मूल कर्तव्यों को पूर्णतः जीवन में उतारना होगा।आज संविधान दिवस पर हम उन महान लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने हमें हमारा संविधान दिया और हम हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राणशक्ति है, जो न सिर्फ हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करती हैं। भारतीय संविधान ने देश की उन्नति और समृद्धि का जो मार्ग प्रशस्त किया है, उसका अनुसरण करते हुए भारत को समर्थ, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर भारतवासी को प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम के अन्त में समस्त उपस्थित समस्त कार्मिकों द्वारा अनुच्छेद 51 के मूल कर्तव्य भारत के प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों का भी वाचन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कुलपति के ओएसडी डॉ. धर्मेन्द्र यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश जोशी, डीन अकादमिक डॉ अमित माथुर, विभागाध्यक्ष ईसीई कमल कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष ई.ई.  विकास भल्ला, विभागाध्यक्ष एच.ई.ए.एस. डॉ. शिखा, विभागाध्यक्ष सी.एस.ई. डॉ. देवेन्द्र तिवारी एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button