लोकल न्यूज़

स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण का पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पखवाड़ा शुरु

संजय कुमार

कोटा, 5 जून।
स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण का पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पखवाड़ा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारम्भ हुआ। पखवाड़े की शुरुआत प्रकृति भ्रमण, जल व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा थे। अध्यक्षता स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने की।

बृजसुंदर मीणा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते प्रभाव के चलते पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। आज यह भी आवश्यक हो गया है कि हमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने, ग्लोबल वार्मिंग और अधिक जनसंख्या जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। पर्यावरणीय समस्याओं का एक ही समाधान है, अधिक से अधिक पौधरोपण।

जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के‍ लिए पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ों की अत्‍यधिक कटाई की वजह से पर्यावरण को पिछले कुछ दशकों में काफी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से अब दुनियाभर के परिस्थितिकी तन्त्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है। इन गंभीर समस्‍याओं से बचने का एक मात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है । यह तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों।

इस दौरान गाइड्स ने प्रकृति भ्रमण के तहत बायोलॉजिकल पार्क व अभेडा महल का भ्रमण किया। वहीं जल को बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प किया। प्रकाश जायसवाल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम संयोजक प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा, मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम, सरोजनी नायडू गाइड कंपनी, चंद्रशेखर आजाद ओपन रोवर क्रू एवं स्काउट ट्रूप के कब बुलबुल स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button