धर्म

महिला उत्थान मंडल द्वारा आध्यात्मिक जागरण एवं आध्यात्मिक चर्चा आयोजित

संजय कुमार

कोटा, 7 अप्रैल । महिला उत्थान मंडल कोटा द्वारा आध्यात्मिक जागरण एवं आध्यात्मिक चर्चा आयोजित किया गया। महिला उत्थान मंडल की बहनों द्वारा बताया कि गुरु बहन विमला मेवाड़ा खेड़ली फाटक कोटा वालों के यहां पर आध्यात्मिक जागरण एवं आध्यात्मिक चर्चा की गई और बताया गया कि इस कार्यक्रम को आयोजन करते हुए 2 साल पूरे हो चुके हैं इस कार्यक्रम के आयोजन से महिला उत्थान मंडल कोटा में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है एवं संगठन को मजबूती मिली है आगे बताया गया कि हर महीने के पहले सप्ताह में महिला उत्थान मंडल की बहनों द्वारा आध्यात्मिक जागरण का आयोजन किया जाता है इस आध्यात्मिक जागरण में भजन कीर्तन एवं महिलाओं से जुड़ी हुई बातों पर विचार विमर्श कर परम पूज्य गुरुदेव के द्वारा चलाए जा रहे जनहित सेवा कार्यों चर्चा करते हुए भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाता है और संगठन से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने के लिए आध्यात्मिक जागरण को माध्यम बनाकर महिला उत्थान मंडल की किसी भी बहन के यहां पर कार्यक्रम का आयोजन कर अन्य महिलाओं को जोड़ने का और कार्यक्रम के निमित्त विचार विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा का विषय महत्वपूर्ण बिंदु होता है इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में श्रीमती कुसुम सिंघल,भावना ढींगरा,गरिमा  गुप्ता,पूनम  दीपचंदानी, मैना गोयल,अनिता चौधरी,श्रीमती सर्मिष्ठा  राघव श्रीमती नंदकवरी  मालव, श्रीमती गीता देवी मेघवाल चेतना जोशी, रेखा मीणा, योगिता मीणा, दिव्या मेवाड़ा गीता मेवाड़ा, प्रेमा बाई रेखा प्रजापति कलावती प्रजापति ज्योति जुनेजा आदि आध्यात्मिक जागरण कार्यक्रम में मौजूद रही कार्यक्रम के अंतिम परम पूज्य गुरुदेव के महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया एवं महिला उत्थान मंडल की बहन आयोजन करता द्वारा कार्यक्रम में पधारी हुई सभी महिला उत्थान मंडल की बहनों का आभार व्यक्त किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button