क्राइम

लैण्डमार्क सिटी कोचिंग एरिया में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 14 मनचलें व धुम्रपान सामग्री बेचते हुए 6 व्यक्ति गिरफ्तार

संजय कुमार

कोटा, 22 मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक डां. अमृता दुहन ने बताया कि कोटा शहर में कोचिंग संस्थानों, स्कूलों एवं हॉस्टलों के आसपास मनचले लड़कों को पकडने हेतु एवं कोचिंग एरिया में धुम्रपान सामग्री बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाने के क्रम में  दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर निर्देशन में एवं  राजेश सोनी उपाधीक्षक केन्द्रीय वृत्त कोटा शहर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना कुन्हाडी  अरविन्द भारद्वाज पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। निर्देशो की पालना में आज दिनांक 22.03.2024 को गठित टीम द्वारा लैण्डमार्क सिटी कोचिंग एरिया में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 15 मनचलें व धुम्रपान सामग्री बेचते हुए 06 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button