Uncategorized

चंडीगढ़ टफमैन अल्ट्रा रन : कोटा के दो धावकों ने लहराया परचम

संजय कुमार

कोटा, 12 मार्च । कोटा शहर के दो अल्ट्रा रनर ने शहर का नाम एक बार पुन: रोशन किया है। भारत के शीर्ष रनर के लिए आयोजित चंडीगढ़ टफमैन अल्ट्रा रन में कोटा के भूतपूर्व सैनिक शक्ति सिंह हाड़ा पूर्व सैनिक व अल्ट्रा रनर जय लक्ष्वानी ने क्रमश: द्वितीय व चौथा स्थान प्राप्त किया है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम (पंचकूला) में 24 घंटे चलने वाली  प्रतियोगिता को 24 घंटे, 12 घंटे, 100 किमी, 6 घंटे, 3 घंटे, 1 घंटे की श्रेणियों में आयोजित किया गया। 24 घंटे की श्रेणी में देश के 32 प्रतिभागी ही शामिल हुए जिसमें कोटा शहर के दो प्रतिभागी ने शक्ति सिंह व जय लक्ष्वानी ने हिस्सा लिया।
शक्ति सिंह ने 24 घण्टे में 197 किमी की दौड़ पूरी कर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान  हासिल किया। वही 24 घण्टे में 172 किमी की दूरी पर जय ने प्रतियोगिता चौथा स्थान अपने नाम किया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में शक्ति सिंह आज तक 10 से ज्यादा अल्ट्रा रन में हिस्सा ले चुके हैं. इस दौड़ में जय लक्ष्वानी ने पहली बार हिस्सा लिया और यह उनकी पहली 24 घंटे की अल्ट्रा रन थी। उन्होंने 172 किमी की दौड़ पूरी की और चौथा स्थान हासिल किया।

गौरतलब है कि शक्ति सिंह 24 घण्टे कि टफमैन अल्ट्रा रन में तीसरी बार हिस्सा ले रहे। शक्ति सिंह ने कोटा शहर में 26 जनवरी 2022 को 26 घंटे की दौड में 200 किमी दौड चुके है।
जय लक्ष्वानी पिछले 20 महीनों से दौड़ रहे हैं और विभिन्न मैराथन में भाग ले चुके है। 24 घंटे तक यह प्रथम दौड़ थी,इसके लिए वह गत 5 महीने से तैयारी कर रहे थे। पिछले 20 महीनों में वह 3631 किलोमीटर दौड़ चुके हैं।
09—10 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित दौड़ को में विभिन्न श्रेणियों में देशभर के 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button