लोकल न्यूज़

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शहर में हुई एक वाॅकेथन

संजय कुमार

कोटा, 18 फरवरी। फिटनेसविथ आरजे द्वारा  सुबह 7:00 बजे से एक महिला, वाॅकेथन का आयोजन किया गया ।संचालिका डॉक्टर रुचि जौहरी ने बताया की अजय आहूजा पार्क से सेंट पॉल स्कूल तक 2 किलोमीटर की वाॅकेथन का आयोजन किया गया जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या 500 से अधिक रही।स्टेशन क्षेत्र में होने वाली यह पहली वाॅकेथन थी। जिसकी अपार सफलता के बाद आगे आने वाले समय में बड़ी वाॅकेथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि माल डिब्बा मरम्मत कारखाना के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  प्रज्ञेष निंबालकर  और उनकी पत्नी मंजू निंबालकर  तथा वार्ड पार्षद चेतना माथुर  रही। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निशा गौतम  का भी पूरा सहयोग रहा है। इसमें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। फिटनेस विथ आरजे डॉक्टर रुचि जौहरी ने लोगों को फिटनेस के गुण भी बताएं कि फिट रहने के क्या-क्या फायदे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button