राजनीति

कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ आयकर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

संजय कुमार

कोटा, 19 फरवरी। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ आयकर कार्यालय के बाहर धरना दिया। रविंद्र त्यागी ने कहा कि देश में मोदी सरकार एक तरफा शासन कर रही है और देश की एजेंसियां को अपने मनमाने तरीके से चला रही है। ED का दुरुपयोग किया जा रहा है, कांग्रेस ने देश में 70 साल राज किया परंतु कभी इस तरह की राजनीति नहीं करी। पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रिज कर दिया है लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दबाव में आने वाला नहीं है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी संख्या में जीतकर सरकार बनाएगी।

धरने प्रदर्शन में कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू, राधेश्याम वर्मा पवन मीना, डा. विजय सोनी, कमलकांत शर्मा, ललित सरदार, अनिल अरोड़ा, हिमांशु शर्मा, चेतन सोलंकी, शालिनी गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button