राजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा शक्ति वंदन व चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला कार्यशाला सम्पन्न

संजय कुमार

कोटा 2 फरवरी। शक्ति वंदन, चले गांव की ओर तथा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के तहत भाजपा कोटा शहर की जिला कार्यशाला जीएम ए प्लाजा होल में प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहां की चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी एक दिन के प्रवास पर जायेगे। जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सभी दूसरे बूथ पर जाकर प्रवास करेंगे। जिला कार्यशाला होने के पश्चात सभी मण्डल पर मण्डल कार्यशाला होगी। प्रत्येक बूथ का अध्यक्ष बूथ का संयोजक रहेगा।

बूथ पर कार्य बूथ समिति , पन्ना प्रमुख, बूथ चुनाव एजेंट, सम्पूर्ण करना।बूथ पर भाजपा वोटर का मूल्यांकन करना, विभिन्न समाजों का मूल्यांकन, बस्तियों में जाकर प्रवास करना उनसे मिलना।धार्मिक प्रवास के तहत मंदिरों में आरती में शामिल होना, वहां आये आमजन से मिलना।जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करना। किसी भी पार्टी के हो ।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करना। संगठन के बारे में जानना।

बैठक में मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना। नवमतदाता के बारे में जानना। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी है या नहीं, बताना। बूथ समिति को सक्रिय करना।शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत विधानसभा वाइज से स्वंय सहायता समूह व एनजीओ से जुड़ी मातृ-शक्तियों का सम्मान होगा।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे विस्तृत जानकारी दी।
प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला मंत्री हरिहर गौतम, लोकसभा विस्तारक जितेन्द्र कौशिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया, मंचस्थ रहे।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा उत्तर लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा, रितेश चित्तौड़ा, सत्यप्रकाश शर्मा, जिला मंत्री, रेखा खेलवाल, आशा चतुर्वेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राकेश जैन, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक हिमांशु सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button