लोकल न्यूज़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर द्वारा ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 812 वे उर्स के मौके पर चादर पेश की।

संजय कुमार, 22 जनवरी

कोटा।  अजमेर में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के 812 वे उर्स के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक व मोर्चा के कोटा शहर जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा द्वारा हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर चादर पेश की गई दरगाह खादिम सैयद शुजाउल करीम चिश्ती के द्वारा जियारत कराते हुए देश में अमन चेन व खुशहाली की दुआ की गई । इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान सोशल मीडिया प्रदेश सह-सयोजक मेहनाज पटेल, मोर्चा के जिला महामंत्री मुजाहिद हुसैन, मुन्ना खान, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान,सलमान खान, फुरकान मिर्जा,मोर्चा के कोषाध्यक्ष अब्दुल वहाब खान,मोर्चा के सोशल मीडिया जिला सह संयोजक आसिब हुसैन, मोर्चा जिला मंत्री नसरीन खान, मोर्चा के उधोग नगर मण्डल अध्यक्ष शहजाद अहमद, रामपुरा मण्डल अध्यक्ष मुजीब अली, शोएब खान, राहिल बैग, एवं मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button